बिलासपुर

एसईसीएल मुख्यालय में अंतर-क्षेत्रीय हॉकी टूर्नामेंट 2026-27 का भव्य शुभारंभ

स्व. बी.आर. यादव अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैदान पर 16 टीमें दिखाएंगी अपना हुनर, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने गोल दागकर किया उद्घाटन

​बिलासपुर।

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय की मेजबानी में बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को अंतर-क्षेत्रीय हॉकी टूर्नामेंट 2026-27 का भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। बहतराई स्थित स्व. बी.आर. यादव अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैदान में आयोजित इस खेल स्पर्धा में एसईसीएल मुख्यालय सहित विभिन्न संचालन क्षेत्रों से कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने हॉकी मैदान पर औपचारिक रूप से गोल दागकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

​खेल भावना और अनुशासन ही सफलता की कुंजी: बिरंची दास

​समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बिरंची दास ने कहा कि हॉकी जैसा तेज़ गति का खेल खिलाड़ियों में टीमवर्क, बेहतर समन्वय और मानसिक दृढ़ता का विकास करता है। खेल के मैदान में सीखे गए ये जीवन मूल्य कार्यस्थल पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन और सफलता प्राप्त करने में बेहद मददगार साबित होते हैं।

​उन्होंने आगे कहा कि एसईसीएल हमेशा से खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। संस्थान में खेल सुविधाओं के निरंतर विस्तार और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए हर संभव अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

​खिलाड़ियों ने ली निष्पक्ष खेल भावना की शपथ

​उद्घाटन समारोह के दौरान कल्याण विभाग में पदस्थ वरिष्ठ डीईओ एवं वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी श्री राजेश हेनरी ने सभी प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

​कार्यक्रम के प्रारंभ में महाप्रबंधक (कल्याण) बी.सी. सेठी ने स्वागत भाषण दिया और मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। वहीं, अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) विवेक सिंह एवं वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) आस्तिक साहू द्वारा किया गया।

​इस गरिमामय अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, जेसीसी, कल्याण मण्डल, सिस्टा/एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं डीएवी स्कूल के प्राचार्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!