अवैध रूप से हुक्का बार का संचालन के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा है उन पर कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही की है मौके से बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित सामग्री और हुक्का पॉट जप्त किया गया है
पुलिस के मुताबिक सूचना मिली की रिंग रोड टू में एक जगह पर अवैध रूप से हुक्काबार चल रहा है इस पर पुलिस टीम पहुंची और छापा मारा । छापेमारी कर हुक्का बार में चल रहे अवैध संचालन को बंद कराया पुलिस छापेमारी के दौरान हुक्का बार के मैनेजर सहित तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है जबकि संचालक नहीं मिला पुलिस मामले पर कार्रवाई करते हुए जांच कर रही है
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने कार्यवाही के दौरान विक्रम सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी मंदिर चौक जरहाभाटा , रितेश विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी मसनगंज मध्य नगरी और अरबाज खान उम्र 23 वर्ष निवासी आजाद चौक मंगला को पकड़ा है इन पर कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है
जप्त सामान
पुलिस ने मौके से हुक्का पॉट 6 नग , चिलम 4 नग, कोयला / कोको 8 नग, स्टैंड 4 नग , पाइप 8 नग कोल हीटर 1 नग, हिसाब पंजी एक नग, ₹3000 नगद और तीन मोबाइल जप्त

