रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर जताया गहरा शोक

रायपुर

 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के अचानक हुए निधन पर गहरा दुख एवं शोक व्यक्त किया है।

​मुख्यमंत्री साय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए लिखा कि श्री कोर्सेवाड़ा के निधन की खबर सुनकर वे स्तब्ध हैं।

​’सादगी और संगठन के प्रति निष्ठा के लिए याद किए जाएंगे’

​मुख्यमंत्री ने दिवंगत विधायक के व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि उनका सरल स्वभाव, आम जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा ही उनकी विशेष पहचान थी। वे अपने क्षेत्र की जनता के सुख-दुःख में हमेशा अग्रणी भूमिका में खड़े रहते थे। उनका जाना न केवल क्षेत्र के लिए बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

​“श्री कोर्सेवाड़ा का निधन हम सभी के लिए गहरी पीड़ा का विषय है। जनता और प्रदेश के लिए दिया गया उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।”

— विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री (छत्तीसगढ़)

​मुख्यमंत्री साय ने भगवान श्री राम से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा इस दुखद घड़ी में शोकसंतप्त परिवारजनों, समर्थकों और स्नेहीजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति व संबल प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!