बिलासपुर

सिम्स बिलासपुर में KPMG की टीम ने किया NABH 6th Edition मानकों का मूल्यांकन

मरीज सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

बिलासपुर बुलेटिन न्यूज़।

छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा को अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सिम्स अस्पताल में NABH (National Accreditation Board for Hospitals & Healthcare Providers) 6th Edition के निर्धारित मानकों के तहत बाहरी मूल्यांकन टीम KPMG ने विस्तृत निरीक्षण किया। यह पूरा कार्यक्रम सिम्स के अधिष्ठाता (डीन) डॉ. रमणेश मूर्ति की अध्यक्षता एवं कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।

​मूल्यांकन प्रक्रिया का शुभारंभ सिम्स के प्रशासनिक एवं चिकित्सा अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक से हुआ। बैठक में संयुक्त संचालक सह चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह, डॉ. मधुमिता जी. मूर्ति, डॉ. अर्चना सिंह, पेशेंट सेफ्टी नोडल ऑफिसर डॉ. अमित कुमार ठाकुर, NABH नोडल ऑफिसर डॉ. सुचिता सिंह, असिस्टेंट नोडल ऑफिसर गरिमा पांडेय सहित सिम्स के सभी विभागाध्यक्ष (HODs), नर्सिंग अधीक्षक एवं नर्सिंग इंचार्ज उपस्थित रहे।

​KPMG की विशेषज्ञ टीम ने किया निरीक्षण

  • ​श्री पारस साहनी (एसोसिएट डायरेक्टर)
  • ​डॉ. दीपिका वर्मा (असिस्टेंट मैनेजर)
  • ​श्री जयेश तावड़े (सीनियर कंसल्टेंट)
  • ​डॉ. संपदा साहू (सीनियर कंसल्टेंट)

​शामिल रहे, जिन्होंने अस्पताल की मौजूदा व्यवस्थाओं की बारकी से समीक्षा की।

​इमरजेंसी, ICU और OT सहित सभी विभागों का जायजा

​प्रारंभिक बैठक के बाद मूल्यांकन दल ने सिम्स अस्पताल के विभिन्न संवेदनशील एवं प्रमुख विभागों का सघन भ्रमण किया। टीम ने विशेष रूप से ओपीडी (OPD) व आईपीडी (IPD) , इमरजेंसी एवं आईसीयू (ICU) , ऑपरेशन थिएटर (OT) , ब्लड बैंक एवं फार्मेसी , पैथोलॉजी प्रयोगशाला (Laboratory) एवं रेडियोलॉजी विभाग ​में पहुंचकर मरीजों को मिल रही सुविधाओं, संक्रमण नियंत्रण (Infection Control) के उपायों, रोगी सुरक्षा प्रोटोकॉल और NABH 6th Edition के मानकों के क्रियान्वयन का गहन निरीक्षण किया।

​निरंतर सुधार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर

​अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने बताया कि इस मूल्यांकन का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना और व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार लाना है। सिम्स प्रशासन का लक्ष्य है कि संभाग भर से आने वाले मरीजों को सुरक्षित, पारदर्शी और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!