बिलासपुर

दीपावली पर मिलावटखोरों पर नकेल: बिलासपुर में खाद्य विभाग का छापा, सूर्या रॉयल और बजरंग स्वीट्स समेत कई दुकानों से सैंपल जब्त

दीपावली पर मिलावटखोरों पर नकेल: बिलासपुर में खाद्य विभाग का छापा, सूर्या रॉयल और बजरंग स्वीट्स समेत कई दुकानों से सैंपल जब्त

​बिलासपुर ( मनोज वर्मा )

दीपावली के त्योहार पर शहरवासियों की थाली तक शुद्ध और safe मिठाइयां पहुंचे, इसे सुनिश्चित करने के लिए बिलासपुर का खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग पूरी तरह ‘एक्शन मोड’ में आ गया है। विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर के कई नामी मिष्ठान प्रतिष्ठानों में अचानक दबिश देकर मिठाइयों और मावा (खोवा) के दर्जनों सैंपल संकलित किए। इस कार्रवाई के बाद से ही शहर के खाद्य व्यापारियों और मिलावटखोरों में हड़कंप का माहौल है।

​कई बड़े प्रतिष्ठानों पर पड़ा छापा:

​अभिहित अधिकारी आर. आर. देवांगन के प्रत्यक्ष मार्गदर्शन में निकली विशेष जांच टीम ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी की:

​सूर्या रॉयल स्वीट्स (बस स्टैंड): त्योहारी मांग को देखते हुए यहाँ से खोवा (मावा) का नमूना सील किया गया।

​बजरंग प्रसाद भंडार (जूना बिलासपुर): यहाँ तैयार हो रहे कुंदा एवं बेसन लड्डू के सैंपल लिए गए।

​श्री बजरंगबली स्वीट्स: ग्राहकों की पहली पसंद मानी जाने वाली काजू कतली का नमूना संकलित किया गया।

​लैब भेजी जा रही रिपोर्ट, गड़बड़ी मिलने पर होगी एफआईआर

​वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी खीरसागर पटेल और खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रतीक तिवारी की मौजूदगी में सभी नमूनों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तय नियमों के अनुसार मौके पर ही सील किया गया।

​अभिहित अधिकारी श्री देवांगन ने बताया कि—सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला (स्टेट फूड लैब) भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आते ही मिलावट पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों पर कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

व्यापारियों को अंतिम चेतावनी: ‘जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’

​विभाग ने त्योहार के मद्देनजर सभी छोटे-बड़े खाद्य व्यवसायियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि:

  1. ​मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता (Quality) और स्वच्छता (Hygiene) से कोई समझौता नहीं होगा।
  2. ​बासी या मिलावटी सामान बेचने पर दुकान सील करने तक की कार्रवाई की जा सकती है।
  3. ​यह जांच अभियान दीपावली तक शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!