बिलासपुरसीपत

सीपत में धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया विजयादशमी पर्व: 51 फीट ऊंचे रावण का हुआ दहन

सीपत

क्षेत्र में विजयादशमी (दशहरा) का पर्व धूमधाम, अपार उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा गांव बुराई पर अच्छाई की जीत के उत्सव में सराबोर नजर आया।

भोई मोहल्ला ने बनाया 51 फीट का भव्य रावण

​सीपत के दशहरा उत्सव में मुख्य रूप से भोई मोहल्ले के निवासियों के द्वारा निर्मित 51 फीट ऊंचा भव्य रावण रहा। कलात्मक रूप से तैयार किए गए इस विशालकाय रावण के पुतले को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

​ग्रामवासियों की एकजुटता से हुआ रावण दहन

​रावण दहन कार्यक्रम में गांव की आपसी भाईचारे और एकजुटता की अद्भुत मिसाल देखने को मिली। सरपंच प्रतिनिधि योगेश वंशकार की अगुवाई में भोई मोहल्ला और गुप्ता मोहल्ला सहित पूरे सीपत ग्रामवासियों ने एक साथ मिलकर रावण के पुतले का दहन किया। जैसे ही रावण का पुतला धू-धू कर जला, पूरा परिसर ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंज उठा।

​इस भव्य आयोजन के दौरान क्षेत्र के प्रमुख नागरिक एवं जन-प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ​केज़ुराम भोई, ​संजय गुप्ता ,अशोक भोई ​सनत भोई , ​संतोष भोई , ​उत्तम भोई , ​सुनील गुप्ता (ज्वेलर्स ), नवीन भोई , ​राजकुमार भोई , दुर्गेश भोई , ​कृष्णा गुप्ता , ​सागर यादव , ​जानू गुप्ता , ​श्याम कार्तिक साहू सहित आयोजकों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और उत्साह का बेहतरीन माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!