रायपुर

शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू की पहलों से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर

​रायपुर (मनोज वर्मा )

माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में तीन दिवसीय भव्य शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। महोत्सव के मंच से क्षेत्र के विकास के लिए कई ऐतिहासिक घोषणाएं की गईं, जिनमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के विजन को प्रमुखता से रेखांकित किया गया।

​मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की कई घोषणाएं

​महानदी पर नया पुल: क्षेत्र के आवागमन को सुगम बनाने के लिए महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से नए पुल का निर्माण किया जाएगा।

​नगरपालिका का दर्जा: शिवरीनारायण को नगरपालिका बनाने की दिशा में आवश्यक सर्वे जल्द शुरू होगा।

​एसटीपी प्लांट की स्थापना: नगर के गंदे पानी के शोधन और महानदी के संरक्षण के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) लगाया जाएगा।

​राम वनगमन पर्यटन परिपथ: इस महत्वपूर्ण पर्यटन परिपथ के तहत शिवरीनारायण का चहुंमुखी विकास होगा, जिससे धार्मिक पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

​सुशासन और डिजिटल सेवाएं: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076) और सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को घर बैठे पारदर्शी व समयबद्ध सरकारी सेवाएं मिल रही हैं।

​केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने शिवरीनारायण के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तीन नदियों का संगम और माता शबरी की भक्ति इस धरा को विशिष्ट पहचान देती है।

​जल संरक्षण पर जोर: उन्होंने वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए लोगों से जल संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने और जल की प्रत्येक बूंद को सहेजने का आह्वान किया।

​नारी सुरक्षा व सम्मान: समाज को महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति पूरी तरह संकल्पित रहने का संदेश दिया।

​महोत्सव और गरिमामयी उपस्थिति

​कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने गौमाता की पूजा-अर्चना की और मां चित्रोत्पला गंगा की महाआरती में शामिल होकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

​इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या देवी साय, सांसद कमलेश जांगड़े, विधायक रामसुंदर दास, नारायण चंदेल, पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पांडे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!