रायपुर

खेल अनुशासन और एकाग्रता का प्रतीक: मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर

दशहरा मैदान तिल्दा में आयोजित राज्य स्तरीय पुरुष वालीबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक समापन बुधवार को भव्य रूप से संपन्न हुआ। कड़े मुकाबले और बेहतरीन खेल भावना के बीच खेले गए खिताबी मुकाबले में राजनांदगांव सेक्टर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रायपुर सेक्टर को शिकस्त दी और प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं, रायपुर सेक्टर इस रोमांचक प्रतियोगिता का उपविजेता रहा।

​समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों को शील्ड, पदक और नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

​खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि “खेल केवल हार-जीत का नाम नहीं है, बल्कि यह आपसी भाईचारा, अनुशासन और शारीरिक-मानसिक विकास का मजबूत माध्यम है।” उन्होंने छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं की सराहना करते हुए कहा कि राज्य की माटी में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और राज्य सरकार युवाओं को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए हरसंभव संसाधन उपलब्ध करा रही है।

​ग्रामीण प्रतिभाओं को मिल रहा है नया मंच

​मंत्री वर्मा ने दोनों टीमों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए इस बात पर जोर दिया कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की छुपी हुई खेल प्रतिभाएं निखर कर सामने आती हैं, जो आगे चलकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करती हैं।

​इस गरिमामयी समापन अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, खेल संघ के पदाधिकारी, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी दर्शक उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!