रायपुर — लापरवाही से गई मासूम की जान ,बाथरूम के गढ्ढे में गिरी रिया
रायपुर के मोवा थाना क्षेत्र में 4 साल की मासूम बच्ची दर्दनाक मौत हो गईं
मकान में सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए एक हफ्ते पहले गढ्ढा खोदा गया था
सफाई के बाद गढ्ढा खुला छोड़ दिया गया था |
जानकारी के अनुसार बच्ची टॉयलेट जाने के लिए बाहर निकली थी इसी दौरान गढ्ढे में गिर गई | गढ्ढे में गिरने से बच्ची घायल हो गई थी वहां से अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया | घटना के सूचना मिलते ही मोवा पुलिस मौके पे पहुंची और शव को पोस्टमॉडम के लिए भेज दिया गया | पुलिस ने मर्ग कायम कर गढ्ढा करवाने वाले मकान मालिक से पूछताछ कर जांच कर रही है

