Thursday, February 26, 2026

अभाविप जीजीयू इकाई की मासिक बैठक संपन्न , छात्रहित में लिए गए कई फैसले

बिलासपुर — अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गुरु घासीदास विश्वविद्यालय इकाई की मासिक बैठक विश्वविद्यालय परिसर में संपन्न हुई। बैठक में छात्रों से जुड़ी विभिन्न मूलभूत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विश्वविद्यालय में बस सुविधा की कमी, समर्थ पोर्टल में आ रही तकनीकी समस्याएं तथा परिसर में बेहतर चिकित्सा सुविधा जैसे महत्वपूर्ण छात्रहित के मुद्दे उठाए गए। परिषद ने कहा कि परिवहन सुविधा के अभाव में दूर-दराज़ से आने वाले विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है साथ ही एनईपी के चलते विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों के लिए अलग अलग विभाग परिवहन सुविधा के बिना जाने में परेशानी होती है इसपर गहन विचार किया गया। वहीं समर्थ पोर्टल की तकनीकी खामियों के कारण पंजीयन एवं शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। बैठक में तय हुआ कि बस, समर्थ की समस्या साथ ही समुचित चिकित्सा व्यवस्था एवं आपात सेवाएं व अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित कराने हेतु अभाविप जीजीयू इकाई इसके लिए बड़ी योजना तैयार करेगी। बैठक में मुख्य रूप से प्रांत सह मंत्री व बिलासपुर संयोजक हेमांशु कौशिक, राज्य विश्वविद्यालय प्रमुख जितेंद्र साहू उपस्थित रहे, प्रांत फार्मविशन संयोजक आयुष तिवारी, प्रांत कार्यसमिति सदस्य वैष्णवी परसाई प्रदेश कार्यकारिणी अनुराग सिन्हा, हिमांशु शेखर प्रधान, अविनाश साहू समेत सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!