क्राइमबिलासपुरसीपत

टावर से बैटरी चोरी करने वाले 5 आरोपी और एक कबाड़ी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार, 24 घंटे के अंदर खुलासा

​बिलासपुर / सीपत:

जिले के सीपत थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर से बैटरियां चुराने वाले अंतर-ग्रामीय चोर गिरोह का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चोरी करने वाले 5 आरोपियों और चोरी का सामान खरीदने वाले एक कबाड़ी सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चोरी की गई सभी बैटरियां बरामद कर ली गई हैं।

​क्या है पूरा मामला?

​प्रार्थी अनुप पटेल (पिता दिनेश पटेल, उम्र 22 वर्ष), जो कि आइडिया कंपनी में पिछले 6 महीने से टेक्निशियन के रूप में कार्यरत हैं, ने थाना सीपत में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नवाडीह सीपत (तिवारी चाल) स्थित आइडिया कंपनी के मोबाइल टावर के स्टोर रूम में अमर राजा कंपनी की 7 नग बैटरियां रखी हुई थीं। अज्ञात चोरों ने रात के वक्त स्टोर रूम का ताला तोड़कर इन बैटरियों पर हाथ साफ कर दिया था।

​वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित टीम गठित

​मामla गंभीर होने पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे।

​मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए आरोपी

​थाना प्रभारी सीपत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर संदेहियों को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने सारा राज उगल दिया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने स्टोर रूम का ताला तोड़कर 7 नग बैटरी चोरी की थी और उसे झलमला निवासी कबाड़ी/खरीदार के पास बेच दिया था।

​गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. ​प्रमोद पटेल (45 वर्ष) – निवासी चंगोरी (अकलतरा), हालमुकाम नवाडीह चौक, सीपत
  2. ​संतोष सिदार (55 वर्ष) – निवासी नवाडीह, सीपत
  3. ​मन्नू सिंह चौहान उर्फ लक्ष्मण सिंह (50 वर्ष) – निवासी नवाडीह, सीपत
  4. ​राजेन्द्र यादव उर्फ सुखदेव यादव (40 वर्ष) – निवासी नवाडीह, सीपत
  5. ​देवी प्रसाद यादव (30 वर्ष) – निवासी नवाडीह, सीपत
  6. ​अरमानुद्दीन (42 वर्ष, खरीदार/कबाड़ी) – निवासी झलमला, सीपत

​पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिवत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। सीपत पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!