बिलासपुर

बिलासपुर यातायात पुलिस ने नवरात्रि पर्व के लिए जारी किया विशेष रूट प्लान और गाइडलाइन

​बिलासपुर (ओम प्रकाश गुप्ता)

आगामी नवरात्रि पर्व, गरबा-डांडिया उत्सव और विजयदशमी (रावण दहन) के मद्देनजर बिलासपुर यातायात पुलिस ने आम जनता के सुगम आवागमन के लिए विस्तृत ट्रैफिक गाइडलाइन जारी की है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देशन में शहर के प्रमुख आयोजन स्थलों, विशेषकर तेलीपाड़ा स्थित माँ दुर्गा दर्शन स्थल, महामाया मंदिर (रतनपुर) और विभिन्न गरबा परिसरों के आसपास सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

​यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं (Medical & Emergency Services) के वाहनों को प्राथमिकता देते हुए रास्ता दें, ताकि किसी भी मरीज या जरूरतमंद को असुविधा न हो।

​1. तेलीपारा दुर्गा पंडाल एवं मुख्य बाजार क्षेत्र के लिए रूट व पार्किंग व्यवस्था

​तेलीपारा क्षेत्र शहर का अत्यंत व्यस्त और प्रमुख व्यावसायिक केंद्र होने के कारण यहाँ भारी भीड़ की संभावना है। इसे ध्यान रखते हुए शाम 5:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक यातायात के दबाव की स्थिति में चार पहिया और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित (नो एंट्री/डाइवर्जन) किया जा सकता है।

​सरकंडा की ओर से आने वाले दर्शनार्थियों के लिए पार्किंग: न्यू रिवर व्यू पार्किंग स्थल (महामाया चौक, हुंडई चौक और राम सेतु के मध्य)।

​शनिचरी मार्केट की ओर से आने वाले वाहन चालकों के लिए: हैप्पी स्ट्रीट पार्किंग।

​कोतवाली क्षेत्र की ओर से आने वाले वाहन चालकों के लिए: मल्टी लेवल पार्किंग एवं लाल बहादुर शास्त्री हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर ग्राउंड।

​नेहरू चौक व बृहस्पति बाजार क्षेत्र से आने वालों के लिए: वाजपेयी ग्राउंड।

​सिम्स (CIMS) अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए विशेष निर्देश:

सिम्स चिकित्सालय के चारों तरफ के मार्गों पर अनधिकृत पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। उपचार हेतु आने वाले वाहन नेहरू चौक, देवकी नंदन चौक, रामसेतु चौक और सिम्स तिराहा होते हुए अस्पताल पहुँचें। वाहन चालक मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए इस मार्ग पर विशेष सावधानी बरतें।

​2. प्रमुख गरबा एवं डांडिया उत्सव स्थल

​शहर के कई प्रमुख स्थानों पर गरबा और डांडिया आयोजनों के दौरान सुगम यातायात के लिए आयोजकों द्वारा पर्याप्त पार्किंग और साइनेज (साइन्स/बोर्ड) की व्यवस्था की गई है। सभी सहभागियों से अनुरोध है कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें:

​महाराणा चौक (रिंग रोड नंबर 2) – फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी

​महाराजा अग्रसेन जनकल्याण, बोदरी (थाना चकरभाठा)

​अलका वेन्यू, रॉयल पार्क (उसलापुर स्टेशन के पास)

​बहतराई (प्रथम हॉस्पिटल के पास)

​अशोक नगर व कपिल नगर (सरकंडा)

​चौकसे कॉलेज मैदान / पुत्री शाला सामुदायिक भवन (चाटीडीह चौक)

​होटल सेंट्रल पॉइंट (चकरभाठा) / इमली पारा रोड / व्यापार विहार (बड़ी पार्किंग)

​तिलक नगर (देवकीनंदन नवीन कन्या उत्तर माध्यमिक शाला) / लाल बहादुर शास्त्री स्कूल (कोतवाली)

​3. रतनपुर महामाया मंदिर दर्शन हेतु यातायात व्यवस्था

​वीआईपी पार्किंग: माँ महामाया मंदिर के समीप तालाब के किनारे।

​पब्लिक पार्किंग (आम नागरिक): हेलीपैड परिसर के पास।

​भैरव बाबा दर्शन हेतु: भैरव बाबा मंदिर से 100 मीटर पूर्व में आम नागरिकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

​आम नागरिकों से यातायात पुलिस की मुख्य अपील:

​पैदल यात्रा को प्राथमिकता: पंडाल और दर्शन स्थल पार्किंग के नजदीक ही स्थित हैं, इसलिए वाहन निर्धारित पार्किंग में खड़े कर पंडाल तक पैदल ही जाएँ।

​तत्काल निकासी: दर्शन उपरांत पार्किंग से अपने वाहन को नजदीकी मार्ग से शीघ्रता से निकालने का प्रयास करें ताकि जाम की स्थिति न बने।

​सहायता: यातायात व्यवस्था या डायवर्सन से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए संबंधित बीट प्रभारी या यातायात मुख्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!