कोटा के पटाखा व्यापारियों ने विधायक अटल श्रीवास्तव से की मुलाकात, पार्षद कान्हा गुप्ता के नेतृत्व में समस्याओं से कराया अवगत

विधायक अटल ने अधिकारियों को दिए उचित स्थान आवंटन के निर्देश
बिलासपुर (मनोज वर्मा )
नगर के पटाखा व्यापारियों के सामने आ रही विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद कान्हा संतोष गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल कोटा के लोकप्रिय विधायक अटल श्रीवास्तव से मुलाकात किया । इस दौरान व्यापारियों ने अपनी मुख्य समस्याओं से विधायक को अवगत कराते हुए उचित व्यावसायिक स्थल (जगह) उपलब्ध कराने का निवेदन किया।
व्यापारियों की समस्या पर विधायक ने दिखाई गंभीरता
मुलाकात के दौरान विधायक अटल श्रीवास्तव ने व्यापारियों की बात को बेहद गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर ही उच्चाधिकारियों से फोन पर चर्चा की और कोटा के व्यापारियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए पटाखा दुकानों के संचालन के लिए एक उपयुक्त स्थान निर्धारित करने के निर्देश दिए। विधायक ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जरूरत पड़ने पर उन्हें प्रशासन स्तर पर हरसंभव मदद और पूरा सहयोग दिलाया जाएगा।
विधायक द्वारा त्वरित पहल किए जाने पर व्यापारी संघ ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।
इस दौरान पार्षद कान्हा गुप्ता के साथ कोटा नगर के आकाश साहू, रवि साहू, प्रवेश तिवारी , बंटी मानिकपुरी, काजू गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता , पिंटू साहू, विजय शुक्ला, सौरभ सोनी , शरद कुमार गुप्ता, रवि गेरा, भोलू मौनस ,प्रहलाद अग्रवाल, शंभू साहू सहित समस्त व्यापारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
