बिलासपुर

मस्तूरी के वेदपरसदा में लगा ‘सेवा सेतु शिविर’, एक ही छत के नीचे ग्रामीणों को मिली सरकारी योजनाओं की सौगात

बिलासपुर

​मस्तूरी विकासखंड के ग्राम वेदपरसदा स्थित मुख्यमंत्री डीएव्ही स्कूल में आयोजित ‘सेवा सेतु शिविर’ ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हुआ। एक ही स्थान पर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने से ग्रामीणों को शासकीय कार्यालयों के चक्कर काटने से मुक्ति मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पूर्व विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि शासन की योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना सरकार की मुख्य प्राथमिकता है।

​एक ही परिसर में मिलीं कई सुविधाएं

​स्वामित्व योजना: 50 से अधिक हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख वितरित किए गए।

​आवास और पेंशन: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 23 हितग्राहियों को पूर्णता प्रमाण पत्र तथा 23 पात्र लोगों को नवीन पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

​कृषि एवं उद्यानिकी: किसानों को भूमि की उर्वरता जांच के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड और 10 किसानों को पौधों का वितरण किया गया।

​स्वास्थ्य एवं श्रम: पात्र नागरिकों के आयुष्मान कार्ड और श्रम विभाग द्वारा श्रम पंजीयन कार्ड बनाए गए।

अन्य सेवाएं: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ऋण सहायता तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया।

​शासन की मंशा: कोई पात्र व्यक्ति न रहे वंचित

​डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा सेतु शिविर का उद्देश्य आमजन को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए परेशान होने से बचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इन कैंपों के माध्यम से पूरी जानकारी लें और अपनी पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

​इस अवसर पर मस्तूरी एसडीएम बजरंग वर्मा, जनपद सीईओ जे.आर. भगत, विवेक त्रिपाठी, रंजीत सिंह ठाकुर, संतोष मिश्रा, अजय सिंह ठाकुर, जनपद सदस्य देवेंद्र कृष्णन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!