बिलासपुरसीपत

एनटीपीसी सीपत में ‘बॉयलर सुरक्षा और परिचालन उत्कृष्टता’ पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित, 500 से अधिक विशेषज्ञ हुए शामिल

बिलासपुर/सीपत ( मनोज वर्मा )

एनटीपीसी सीपत में छत्तीसगढ़ शासन के बॉयलर निरीक्षकालय के सहयोग से “बॉयलर प्रोटेक्शन एवं बेस्ट ऑपरेशनल प्रैक्टिसेज” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। एनटीपीसी के रीजनल लर्निंग इंस्टीट्यूट (RLI) और एनर्जी एफिशिएंसी मैनेजमेंट ग्रुप (EEMG) द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में देश भर के विद्युत और औद्योगिक क्षेत्रों से 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर कलेक्टर  संजय अग्रवाल (IAS) और विशिष्ट अतिथि के रूप में डीआईजी एवं एसएसपी  रजनेश सिंह (IPS) उपस्थित रहे। इनके साथ ही वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के महाप्रबंधक  हिमेश देवांगन और मुख्य बॉयलर निरीक्षक  गुंजन शुक्ला भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने एनटीपीसी सीपत की इस पहल की सराहना की और औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया। डीआईजी एवं एसएसपी  रजनेश सिंह ने सुरक्षित औद्योगिक संचालन को जनसुरक्षा और क्षेत्रीय विकास के लिए आवश्यक बताया। मुख्य बॉयलर निरीक्षक  गुंजन शुक्ला ने बॉयलर सुरक्षा मानकों और सर्वोत्तम परिचालन प्रक्रियाओं के कड़ाई से अनुपालन की अनिवार्यता समझाया ।

​आरंभ में एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक  विजय शंकर दुबे ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विश्वसनीय विद्युत उत्पादन के लिए बॉयलर सुरक्षा और तकनीकी दक्षता के तालमेल को रेखांकित किया। कार्यक्रम के अंत में महाप्रबंधक (ओ एंड एम)  एस. सिन्हा ने सभी वक्ताओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

​इस कार्यशाला में एनटीपीसी सीपत के महाप्रबंधक (ओ एंड एफएम)  अशोक सरकार , महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं एएम)  एल. वी. रेड्डी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!