रायपुर

सेवा सेतु’ के माध्यम से अब पूर्व परिवर्तित भूमि को अन्य मद में बदलना होगा आसान, सोमवार से शुरू होगी ऑनलाइन सुविधा

​रायपुर:

राज्य के नागरिकों के लिए भूमि प्रबंधन से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल और डिजिटल बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। अब पूर्व से परिवर्तित भूमि को किसी अन्य मद में परिवर्तित कराने के लिए ‘सेवा सेतु’ पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू की जा रही है। आगामी सोमवार से राजस्व पोर्टल पर यह नया ऑनलाइन मॉड्यूल पूरी तरह लाइव हो जाएगा।

​सोमवार से लाइव: राजस्व विभाग द्वारा विकसित इस नए ऑनलाइन मॉड्यूल को आगामी सोमवार से ‘सेवा सेतु’ पोर्टल पर शुरू कर दिया जाएगा।

​ऑनलाइन आवेदन की सुविधा: अब नागरिक घर बैठे ‘सेवा सेतु’ के माध्यम से आसानी से अपना ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

​वैकल्पिक ऑफलाइन व्यवस्था: शासन ने स्पष्ट किया है कि जब तक ‘सेवा सेतु’ की ऑनलाइन व्यवस्था पूरी तरह से सुचारू नहीं हो जाती, तब तक पूर्व की भांति ऑफलाइन आवेदन स्वीकार करने की प्रक्रिया भी जारी रहेगी।

​रायपुर एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण और निर्देश

​इस नई व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रायपुर एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित प्रकरणों और अभिलेखों का परीक्षण करने के साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ‘सेवा सेतु’ के अंतर्गत ऑनलाइन सुविधा पूरी तरह लागू होने तक, ई-कोर्ट (e-court) के माध्यम से पूर्वमानुसार ऑफलाइन आवेदन अनिवार्य रूप से स्वीकार किए जाएं ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!