बिलासपुर

मोपका में खुलेआम चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर ​

बिलासपुर (मोपका )

​बिलासपुर जिले के थाना सरकंडा अंतर्गत चौकी मोपका पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर आतंक फैलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बटनदार चाकू भी जब्त किया है।

​मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 सितंबर 2026 को मोपका क्षेत्र में पुलिस टीम टाउन पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हिंदुस्तान ऑटो पार्ट्स, मोपका के पास एक व्यक्ति हाथ में खतरनाक चाकू रखकर उसे हवा में लहरा रहा है और आसपास के रहवासियों तथा आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।

​घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी

सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और गवाहों के साथ मिलकर संदिग्ध की घेराबंदी की। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अभिषेक चक्रवर्ती उर्फ सन्नी (पिता नंदलाल चक्रवर्ती, उम्र 36 वर्ष, निवासी पचरी घाट, बिलासपुर) बताया।

​कार्रवाई और जब्ती

  • ​अपराध क्रमांक: 1314/26
  • ​धाराएं: 25, 27 आर्म्स एक्ट
  • ​जपती: एक नग धारदार बटनदार चाकू

​पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू को विधिवत जब्त कर लिया है और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए मोपका पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई सराहनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!