Advertisement Carousel

एसईसीएल के नए निदेशक (तकनीकी)-योजना/परियोजना बने श्री नृपेंद्र नाथ, संभाला अतिरिक्त प्रभार

बिलासपुर

​सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (सीएमपीडीआई) के निदेशक (तकनीकी) श्री नृपेंद्र नाथ ने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण कर लिया है।

  • ​पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने एसईसीएल के निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री रमेश चंद्र महापात्र से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर एसईसीएल परिवार के कई विभागाध्यक्ष एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

अनुभव और उपलब्धियां

  • शिक्षा: वर्ष 1988 में आईआईटी (आईएसएम), धनबाद से माइनिंग इंजीनियरिंग में स्नातक।
  • करियर की शुरुआत: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के एन.के. क्षेत्र से शुरुआत और विश्व बैंक सहायता प्राप्त केडीएच परियोजना में लगभग दो दशकों का महत्वपूर्ण योगदान।
  • प्रमुख जिम्मेदारियां: ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) की विभिन्न खदानों में परियोजना अधिकारी और सीसीएल के मगध-संघमित्रा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक के रूप में सफल कार्यभार। उनके नेतृत्व में मगध-संघमित्रा क्षेत्र ने प्रतिष्ठित 20 मिलियन टन उत्पादन क्लब में स्थान प्राप्त किया था।
  • प्रशिक्षण एवं सुरक्षा: ऑस्ट्रेलिया में प्रशिक्षित और सिमटार्स-प्रमाणित प्रशिक्षक के रूप में कोल इंडिया लिमिटेड की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों में खान सुरक्षा प्रशिक्षण और सुरक्षा प्रबंधन योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भूमिका।
  • अंतर्राष्ट्रीय अनुभव: वर्ष 2024 में एजीटीएमपी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में यूरोपीय देशों का दौरा कर वैश्विक खनन प्रथाओं और आधुनिक तकनीकों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया।
  • वर्तमान पद: वर्तमान में वह 31 अक्टूबर 2025 से सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी) के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। खनन परिचालन, परियोजना क्रियान्वयन और योजना के क्षेत्र में उनका लंबा और समृद्ध अनुभव एसईसीएल के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।
spot_img
spot_img
spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Advertisement Carousel
Advertisement Carousel