रायपुर ( मनोज वर्मा )
बस्तर को देश का सबसे विकसित आदिवासी अंचल बनाने का लक्ष्य है। सुरक्षा कैंपों को अब ‘सेवा डेरा’ के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाएं पहुंच रही हैं।
- बड़ी विकास परियोजनाएं: ओरछा और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी तथा गीदम में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा, इंद्रावती नदी पर देऊरगांव और मटनार परियोजनाओं से लगभग 80 हजार एकड़ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।
- आवास और महिला सशक्तीकरण: प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 1600 प्रधानमंत्री आवास बन रहे हैं, और महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को अब तक 31 किश्तों की राशि मिल चुकी है।
- बंपर निवेश और औद्योगिक विकास: नई औद्योगिक नीति के तहत छत्तीसगढ़ को लगभग सवा आठ लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिससे सेमीकंडक्टर प्लांट, डेटा सेंटर और नवा रायपुर में मेडिसिटी जैसे प्रोजेक्ट आकार ले रहे हैं।
- तकनीक और एआई मिशन: छत्तीसगढ़ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन के तहत 6 लाख विद्यार्थियों और डेढ़ लाख कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सरकार ने ई-फाइल प्रणाली और सुशासन विभाग के जरिए डिजिटल गवर्नेंस को भी मजबूत किया है।



