Advertisement Carousel

सीपत पुलिस का कड़ा एक्शन: त्यौहारों से पहले 3 गुंडा बदमाश और 4 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

सीपत (मनोज वर्मा )

आगामी त्यौहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक तत्वों पर लगाम कसने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में आज सीपत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत तीन गुंडा बदमाशों और विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे चार स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को त्यौहारों के दौरान शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देश के पालन में सीपत पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया।

हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले गिरफ्तार

सीपत पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के कुछ आदतन बदमाश आम लोगों में भय पैदा करने के लिए हथियारों का प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाजारपारा सीपत निवासी सोहन वर्मा (33), मडई निवासी अमलेश उर्फ छोटू साहू (29) और कौड़िया निवासी राजकुमार केंवट (29) को पकड़ा। ये आरोपी धारदार तलवार हाथ में लेकर खुलेआम लोगों को डराते-धमकाते पाए गए। पुलिस ने इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

लंबे समय से फरार 4 स्थाई वारंटी धरे गए

इसके अलावा सीपत पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे चार स्थाई वारंटियों को भी दबोचा है। गिरफ्तार वारंटियों में जेठूराम वागले (72, निवासी जांजी), मुन्ना लाल (65, निवासी पंधी), महेंद्र केंवट (28, निवासी सेलर) और नील कमल सूर्यवंशी (46, निवासी सेलर) शामिल हैं। सभी को पकड़कर संबंधित न्यायालयों में पेश किया गया है।

​सीपत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की सख्त कार्रवाइयां आगे भी लगातार जारी रहेंगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Advertisement Carousel
Advertisement Carousel