Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में मिनरल वैल्यू चेन के विकास को गति: क्रिटिकल मिनरल्स की आठवीं किश्त के रोड शो में 5 नए ब्लॉक्स की नीलामी शुरू

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ को केवल खनिज उत्पादन तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि अन्वेषण से लेकर एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक पूरी वैल्यू चेन प्रदेश में विकसित की जाएगी। नवा रायपुर के मेफेयर लेक रिजॉर्ट में आयोजित क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी (आठवीं किश्त) के रोड शो को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।

  • डिजिटल पोर्टल का शुभारंभ: मुख्यमंत्री ने ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल (प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को रियायती दर पर रेत उपलब्ध कराने हेतु) और ‘टिन पोर्टल’ (आदिवासी समुदायों को टिन की उपज का उचित मूल्य दिलाने हेतु) का शुभारंभ किया।
  • महत्वपूर्ण एमओयू: छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम (सीएमडीसी) ने वित्तीय सहयोग के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक और कोरन्डम कटिंग-पॉलिशिंग प्रशिक्षण के लिए पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
  • खनिज राजस्व में वृद्धि: राज्य का खनिज राजस्व बढ़कर 16 हजार करोड़ रुपए से अधिक हो गया है, जो कि विकास कार्यों और डीएमएफ के माध्यम से स्थानीय क्षेत्रों के कल्याण में उपयोग किया जा रहा है।

क्रिटिकल मिनरल्स में छत्तीसगढ़ की स्थिति

  • नीलामी में हिस्सेदारी: देश के 7 राज्यों के 20 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की आठवीं किश्त में छत्तीसगढ़ के 5 महत्वपूर्ण ब्लॉक्स शामिल हैं।
  • संभावित खनिज क्षेत्र: कटघोरा और बस्तर में लिथियम व दुर्लभ मृदा तत्व, बलरामपुर में ग्रेफाइट, वैनेडियम व गैलियम, बालोद में फास्फोराइट तथा महासमुंद में निकेल, क्रोमियम और ग्लाकोनाइट केार भंडार मौजूद हैं।
  • पिछला प्रदर्शन: पिछले ढाई वर्षों में राज्य में 40 एक्सप्लोरेशन प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं और 2,800 किलोमीटर से अधिक जियोलॉजिकल सर्वे पूरा किया जा चुका है।

  • श्री सतीश चंद्र दुबे (केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री): क्रिटिकल मिनरल्स में आत्मनिर्भरता भारत की आर्थिक और रणनीतिक शक्ति के लिए अत्यंत आवश्यक है।
  • श्री तोखन साहू (केंद्रीय राज्य मंत्री): खनन और औद्योगिक निवेश के साथ-साथ आवास, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी नागरिक सुविधाओं का सुनियोजित विकास जरूरी है।
  • श्री विकास शील (मुख्य सचिव): ई-ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत 43 सेवाओं को रिस्क रेटेड अप्रोच के तहत अधिसूचित किया गया है, जिससे निवेशकों को हैंडहोल्डिंग सपोर्ट मिल रहा है।
  • श्री केशव चंद्र (सचिव, खान मंत्रालय): भारत में अब तक क्रिटिकल मिनरल के 56 ब्लॉक्स की सफल नीलामी हो चुकी है, जिसमें छत्तीसगढ़ का कटघोरा ब्लॉक देश का पहला लिथियम ब्लॉक था।

​कार्यक्रम में माइनर मिनरल्स पर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया गया और तीन लाइमस्टोन माइनिंग लीज ब्लॉक्स के लिए एनआईटी जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। इस अवसर पर केंद्र व राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और देश भर के निवेशक उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Advertisement Carousel
Advertisement Carousel