Advertisement Carousel

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे: उत्कृष्ट सजगता के लिए 06 रेलकर्मी सम्मानित

बिलासपुर 

​दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, ड्यूटी के दौरान असाधारण सतर्कता दिखाने वाले 06 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्री राकेश रंजन द्वारा संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

​सम्मानित होने वाले प्रमुख रेलकर्मी एवं उनके कार्य:

  • श्री श्रीराम प्रजापति (सहायक लोको पायलट, बिलासपुर): गाड़ी संख्या 12129 के एक कोच में धुएं की पहचान कर तत्काल अग्निशामक यंत्र से आग पर काबू पाया और ट्रेन को सुरक्षित रवाना किया।
  • श्री राजीव कुमार (ट्रेन मैनेजर, बिलासपुर) एवं श्री अशोक कुमार यादव (वरिष्ठ ट्रेन मैनेजर, शहडोल): मालगाड़ी के वैगन में ‘हॉट एक्सल’ की समय रहते पहचान कर अधिकारियों को सूचित किया।
  • श्री बसंत कुमार बुधौलिया (लोको पायलट, बिजुरी): पाराडोल-मनेन्द्रगढ़ के मध्य ट्रैक पर जेसीबी ट्रक को देखकर ट्रेन को सूझबूझ से सुरक्षित रोका और संभावित दुर्घटना टाली।
  • श्री नारायण राम एवं श्री अरुण कुमार (ट्रैक मेंटेनर-IV, क्रमशः चंदिया रोड व झलवारा): रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान रेल ‘वेल्ड फ्रेक्चर’ को पहचान कर तत्काल PWI को सूचित किया और सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित किया।

​मंडल रेल प्रबंधक का संदेश

​मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में DRM श्री राकेश रंजन ने सभी कर्मियों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि “रेल परिचालन में संरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इन कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा पूरे मंडल के लिए प्रेरणादायी है।”

​इस गरिमामयी अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री के. श्रीनिवास, प्रभारी वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री दीपक ठाकुर तथा सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी श्री सी.एम.पी. बेक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Advertisement Carousel
Advertisement Carousel