Advertisement Carousel

युवाओं के सपनों को मिली ठोस उड़ान: बेलतरा-अकलतरी कॉलेज भवन के लिए ₹9.32 करोड़ की सौगात, विधायक सुशांत शुक्ला की सक्रियता से धरातल पर उतरा विकास

बिलासपुर — बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों और युवाओं के लिए यह एक ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण है। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करते हुए बेलतरा और अकलतरी के नवीन शासकीय महाविद्यालयों के भवन निर्माण के लिए कुल ₹9 करोड़ 31 लाख 68 हजार की भारी-भरकम राशि की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। दोनों महाविद्यालयों के लिए ₹4-4 करोड़ से अधिक की यह राशि क्षेत्र के शैक्षणिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

​इस बड़ी उपलब्धि के पीछे बेलतरा के बेहद सक्रिय और जनप्रिय विधायक श्री सुशांत शुक्ला की लगातार मेहनत, पैरोकारी और दूरदर्शी सोच प्रमुख रूप से शामिल है।

​घोषणा नहीं, धरातल पर दिखा ठोस काम

​पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखा प्रहार करते हुए विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में केवल कागजी घोषणाएं हुईं और बिना भवनों व संसाधनों के ही महाविद्यालयों की शुरुआत कर दी गई, जिससे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ।

​लेकिन इसके विपरीत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वर्तमान सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर पूरी तरह गंभीर है। विधायक सुशांत शुक्ला की सक्रिय कार्यशैली का ही परिणाम है कि आज बेलतरा विधानसभा में विकास केवल बयानों तक सीमित नहीं है, बल्कि बजट स्वीकृति से लेकर धरातल पर क्रियान्वयन तक साफ नजर आ रहा है।

​आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नया परिसर

​इस राशि से तैयार होने वाले आधुनिक भवनों में विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। कक्षाओं के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और समग्र विकास के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध होंगे। इस सौगात से बेलतरा और अकलतरी क्षेत्र के छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों में अभूतपूर्व उत्साह का माहौल है।

​विधायक सुशांत शुक्ला का संकल्प: “शिक्षा में निवेश, यानी भविष्य का निर्माण”

​क्षेत्र के विकास के लिए दिन-रात सक्रिय रहने वाले विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने इस सौगात पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा:

“हमारा लक्ष्य केवल कॉलेज खोलना नहीं, बल्कि ऐसा मजबूत और आधुनिक परिसर तैयार करना है जहाँ हमारे युवा बिना किसी बाधा के अपनी मंजिल पा सकें। बेलतरा का युवा अब शिक्षा और संसाधनों के मामले में किसी से पीछे नहीं रहेगा। विष्णुदेव साय सरकार की यही कार्यशैली है—कम बोलो, काम ज्यादा करो (‘साय-साय’ काम)।”

 

​भविष्य की मजबूत नींव

​वर्ष 2026-27 के बजट प्रावधानों के तहत छत्तीसगढ़ के 22 शासकीय महाविद्यालयों में से बिलासपुर जिले के इन दो महाविद्यालयों को मिली यह स्वीकृति इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि विधायक सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में बेलतरा विधानसभा विकास के पथ पर अनवरत आगे बढ़ रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Advertisement Carousel
Advertisement Carousel