छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच नई रणनीतिक साझेदारी: सीएम साय और वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की साझा भविष्य पर चर्चा

​रायपुर, 7 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में झारखंड के वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर ने सौजन्य भेंट की। इस बैठक में दोनों राज्यों के बीच साझा हितों, विशेषकर सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को और सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

​सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों पर जोर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ और झारखंड केवल भौगोलिक रूप से पड़ोसी राज्य ही नहीं हैं, बल्कि दोनों राज्यों के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक संबंधों की एक मजबूत परंपरा रही है। उन्होंने विशेष रूप से जशपुर क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि झारखंड के साथ जशपुर का वर्षों पुराना आत्मीय जुड़ाव रहा है, जिसने दोनों राज्यों के लोगों के बीच आपसी विश्वास और निकटता को निरंतर मजबूत किया है।

​जनकल्याण और विकास के साझा प्रयास

बैठक के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा परस्पर अनुभवों के आदान-प्रदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग से विकास के नए अवसर सृजित होंगे, जिसका व्यापक लाभ सीमावर्ती क्षेत्रों के नागरिकों को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!