बिलासपुर रेंज में नवपदस्थ आईजी रामगोपाल गर्ग के नेतृत्व में पुलिसिंग को तकनीकी रूप से मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहें ।
इसी दिशा में आईजी एवं एसएसपी रजनेश सिंह ने थाना तोरवा का औचक निरीक्षण किया जिसमें सशक्त मोबाइल की उपयोगिता एक बार फिर सामने आई ।निरीक्षण के दौरान चोरी हुए वाहनो की पतासाजी के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा संचालित सशक्त मोबाइल एप को जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मौके पर ही संचालित कर दिखाया इस दौरान थाना तोरवा परिसर में खड़ी लावारिस मोटर सायकलो को एप से जांचा गया
जांच में सामने आया कि स्कूटी प्लेजर क्र. सीजी 04 पीएक्स 7848 जिला रायपुर के थाना सिविल लाइन में दर्ज अपराध के अंतर्गत चोरी हुई थी , एक्टिवा क्र. सीजी 04 एमबी 2782 के संबंध में थाना गंज रायपुर में दर्ज पाया गया , इसी तरह तारबहार में भी सशक्त ऐप में जांच के दौरान मोटर सायकल क्र. सीजी 10 ईडी 6156 थाना चकरभाठा , जिला बिलासपुर के अपराध में चोरी का होना पाया गया
तकनीकी आधारित पुलिसिंग पर आईजी का फोकस
पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि तकनीक आधारित पारदर्शी पुलिसिंग पर मजबूत करने का काम किया जायेगा , वहीं शसक्त मोबाइल ऐप का मैदानी स्तर पर प्रभावी उपयोग कर यह साबित कर दिया गया है कि सही दिशा निर्देशन और सतत निगरानी से वर्षों पुराने अपराधों की भी परतें खोली जा सकती है

