सीपत

*एनटीपीसी सीपत में अंतर्राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर हिंदी प्रतियोगिता का आयोजन*

अंतर्राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर एनटीपीसी सीपत में दिनांक 10 जनवरी 2026 को हिंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में एनटीपीसी सीपत के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता के माध्यम से हिंदी भाषा के नियमों, शुद्ध वर्तनी तथा सामान्य भाषा ज्ञान से संबंधित विषयों पर प्रतिभागियों की समझ और दक्षता का आकलन किया गया।

उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी सीपत में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं उसके प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहा है। इनमें हिंदी प्रतियोगिताएं, कार्यशालाएं, नाटक, भाषण तथा गीत-संगीत जैसे कार्यक्रम शामिल हैं, जिनमें न केवल कर्मचारी बल्कि उनके परिवारजन तथा टाउनशिप स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी भी सक्रिय रूप से भाग लेते हैं।

इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से एनटीपीसी सीपत में हिंदी के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करने तथा राजभाषा के प्रयोग को प्रोत्साहित करने की सतत पहल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!