सीपत

किराना दुकान को रात में किया आग के हवाले , अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

बिलासपुर – जिले के थाना सीपत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुड़ी में एक किराना दुकान में आगजनी की घटना सामने आई है। घटना में दुकान के अंदर रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी अजय साहू ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ग्राम गुड़ी के लिमहाई पारा में देव कुमार बिंझवार के किराये के मकान में किराना दुकान संचालित करता है। 13 जनवरी 2026 की रात लगभग 8:30 बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चला गया था। रात करीब 12:30 बजे मकान मालिक देव कुमार ने फोन कर सूचना दी कि उसकी दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही अजय साहू तुरंत दुकान पहुंचे और मकान मालिक के साथ मिलकर पानी डालकर आग बुझाई। पीड़ित के अनुसार आगजनी में दुकान के अंदर रखा तेल पाउच, साबुन, आटा, शक्कर, गुटखा, बिस्किट सहित अन्य जनरल सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। केवल कुछ डिब्बों में रखा सीमित सामान ही बच पाया। इस घटना से हजारों का नुकसान हुआ है। शिकायत में आशंका जताई गई है कि दुकान के बाहर कोई अज्ञात व्यक्ति आग जलाकर ताप रहा था और उसी आग से किसी ने जानबूझकर लकड़ी में पन्नी लपेटकर दुकान की खिड़की से अंदर फेंक दिया, जिससे आग भड़क गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 326(g)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!