बिलासपुर

बिलासपुर में हलषष्ठी पर कल रहेगा स्थानीय अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

बिलासपुर

जिले में कल यानी बुधवार, 2 सितंबर 2026 को हलषष्ठी पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजय अग्रवाल द्वारा वर्ष 2026 के लिए निर्धारित स्थानीय अवकाशों की सूची के तहत यह निर्णय लिया गया है।

​प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, इस वर्ष के बाकी बचे स्थानीय अवकाश इस प्रकार रहेंगे:

  • ​महाष्टमी: 19 अक्टूबर 2026
  • ​दीपावली भाई दूज: 11 नवंबर 2026

​महत्वपूर्ण जानकारी

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह स्थानीय अवकाश बैंक और कोषालय (Treasury) पर लागू नहीं होंगे। इन संस्थानों में सामान्य दिनों की तरह कामकाज सुचारू रूप से जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!