क्राइम

ज्वैलरी शॉप में लगभग 1 करोड़ की चोरी

 

गरियाबंद। धार्मिक नगरी राजिम के नवापारा में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां कुछ अज्ञात चोरों ने एक आभूषण दुकान में धावा बोलकर बड़े पैमाने पर आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया है। चोरी की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है, जबकि दुकानदारों में दहशत है। जानकारी के मुताबिक अज्ञात चोरों ने ज्वेलरी शॉप से करीब एक करोड़ रुपये कीमत के आभूषणों पर हाथ साफ किया है। चोरी किए गए आभूषणों में 90 ग्राम सोना, 40 किलो चांदी और 2 लाख रुपये नकद शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में मौजूद ज्वेलरी शॉप के मालिक आज सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर की हालत देखकर उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। चोरों ने पूरे सामान पर ही हाथ साफ कर दिया था। शातिर चोर शॉप में बेसमेंट के रास्ते से भीतर दाखिल हुए थे। इस घटना की सूचना तुरंत गोबरा नवापारा थाना को दी गई। थाना प्रभारी खुद ही मौके पर दल-बल के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। दूसरी तरफ इस बड़ी वारदात के बाद शहर के व्यापारियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खासी नाराजगी देखी जा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!