बिलासपुरसीपत

एनटीपीसी सीपत में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ: सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही पर दिया गया जोर

सीपत/बिलासपुर (मनोज वर्मा )

 एनटीपीसी सीपत में आज शपथ ग्रहण समारोह के साथ ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस वर्ष यह सप्ताह “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” थीम के तहत 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

​इस अवसर पर एनटीपीसी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह का संदेश परियोजना प्रमुख विजय शंकर दुबे द्वारा पढ़ा गया। अपने संदेश में श्री सिंह ने सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही को संगठन की प्रगति और राष्ट्र निर्माण का मुख्य आधार बताते हुए सभी कर्मचारियों से अपने दैनिक कार्यों में नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

​इसके उपरांत, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) सुरोजीत सिन्हा ने एनटीपीसी लिमिटेड की मुख्य सतर्कता अधिकारी रश्मिता झा का संदेश पढ़कर सुनाया। श्रीमती झा ने अपने संदेश में सत्यनिष्ठा और नैतिक आचरण के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता बनाए रखने तथा निवारक सतर्कता को कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाने पर विशेष जोर दिया।

​शपथ ग्रहण और विजिलेंस क्विज का आयोजन

समारोह के दौरान उपस्थित सभी वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और सीआईएसएफ के जवानों को सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और भ्रष्टाचार के उन्मूलन की शपथ दिलाई गई। कर्मचारियों में सतर्कता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें इससे जुड़े विषयों से जोड़ने के लिए एक आकर्षक ‘विजिलेंस क्विज’ (प्रतियोगिता) का भी आयोजन किया गया।

​प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग) विकास खरे, प्रमुख (मानव संसाधन) भक्त वत्सल पात्रा, विभागाध्यक्ष (विजिलेंस) कुंदन राठौड़ सहित एनटीपीसी के कई वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और सीआईएसएफ के अधिकारी व जवान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर एक पारदर्शी, जवाबदेह और नैतिक मूल्यों पर आधारित कार्यसंस्कृति को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!