कोरबाबिलासपुर

गेवरा में सतर्कता जागरूकता सप्ताह: एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान में गूँजा ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ का संदेश

​कोरबा / बिलासपुर 

​साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के गेवरा क्षेत्र में ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026’ के तहत संकल्प दिवस का भव्य आयोजन किया गया। एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान ‘गेवरा’ के व्यू प्वाइंट पर एसईसीएल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मानव शृंखला बनाकर सतर्कता, पारदर्शिता और ईमानदारी के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त की।

​केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC), नई दिल्ली के निर्देशानुसार 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मनाए जा रहे इस जागरूकता सप्ताह का मुख्य विषय (थीम) “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” रखा गया है।

​सत्यनिष्ठा की शपथ: एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (CMD) हरीश दुहन ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा व ईमानदारी की शपथ दिलाई।

​पारदर्शिता और तकनीक पर जोर: अपने संबोधन में सीएमडी हरीश दुहन ने कहा कि एसईसीएल में कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं कुशल बनाने के लिए तकनीक का विस्तार किया जा रहा है।

​पर्यावरण संरक्षण का संदेश: कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ सतर्कता के नाम” पहल के तहत पौधारोपण किया गया, जिसके जरिए सतर्कता के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया।

​जनजागरूकता अभियान: इस सप्ताह के दौरान स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएँ और आमजन के लिए जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं, ताकि भ्रष्टाचारमुक्त समाज का निर्माण हो सके।

​इस विशेष आयोजन में निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास एवं निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। इसके अलावा, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, गेवरा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक अशोक कुमार समेत कई विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!