Thursday, February 26, 2026

देश के के लिए लहू बहाने वाले जवानों के याद में लगेंगे हर बरस लहूदान के सीपत में मेले

सीपत — देश के लिए कर्तव्यपथ पर चलते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सीपत के वीरसपूत शहीद विनोद कौशिक जी के शहादत दिवस के दिन 24 जनवरी 2026, शनिवार को शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल सीपत में एक भव्य रक्त परीक्षण एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन न केवल शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि होगा, बल्कि समाज में सेवा, जागरूकता और देशभक्ति की भावना को भी सशक्त करेगा।
इस शहीदी दिवस के मौके पर सीपत अंचल के वीर सपूतों शहीद विनोद कौशिक, सोंठी पिपरानार के वीर शहीद धनीराम ठाकुर , कुकदा के वीर शहीद किरीत पटेल तथा नरगोड़ा के वीर शहीद वीरेंद्र कैवर्त को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाएगा, जिनका बलिदान आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला प्रांगण, सीपत (स्कूल मैदान) में आयोजित होगा। आयोजन के दौरान रक्तदान, रक्त परीक्षण, साथ ही यातायात जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। आयोजकों द्वारा बताया गया कि रंग में देश के लिए रक्त बहाना और वक्त पर जरूरतमंद को रक्त देना—दोनों में ही सच्ची महानता है। इसी संदेश के साथ क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।
कार्यक्रम में रक्तवीरों एवं रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र प्रदान किए जाएंगे, वहीं सडक़ सुरक्षा अभियान के अंतर्गत योग्य नागरिकों को नि:शुल्क दो-पहिया वाहन लर्निंग लाइसेंस अथवा हेलमेट देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं का नि:शुल्क ब्लड ग्रुप टेस्ट एवं हीमोग्लोबिन जांच भी की जाएगी। आयोजक संस्था ने सीपत सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं, समाजसेवियों, महिलाओं और जनप्रतिनिधियों से इस राष्ट्रहितैषी कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागिता निभाने की अपील की है, ताकि शहीदों के सपनों को साकार किया जा सके। यह आयोजन न केवल एक कार्यक्रम होगा, बल्कि शहादत, सेवा और सुरक्षा का जीवंत संदेश बनकर आने वाली पीढिय़ों को देश के लिए समर्पण की प्रेरणा देगा। उक्त जानकारी शहीदों के स्मरणकर्ता एवं यादों के संजोग के रखने वाले युवा समाजसेवी गजेंद्र यादव ने दी।

spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!