बिलासपुर

पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य: बिलासपुर सहित कई ट्रेनें रहेंगी रद्द और परिवर्तित मार्ग से संचालित

बिलासपुर | ​यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम रेल परिचालन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के अंतर्गत महत्वपूर्ण विकास कार्य किए जा रहे हैं। राजेंद्र पुल-दीनकर ग्राम सिमरिया स्टेशनों के बीच नए रेल पुल को दोहरीकरण परियोजना से जोड़ने और दीनकर ग्राम सिमरिया-बरौनी के मध्य मुख्य लाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (Pre-NI) एवं नॉन इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किया जाएगा।

​इस तकनीकी कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर और इसके क्षेत्राधिकार से चलने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए रद्द और परिवर्तित ट्रेनों की सूची जारी कर दी है।

​❌ निरस्त रहने वाली ट्रेनें (Cancelled Trains)

  • ​ट्रेन संख्या 22843 (बिलासपुर–बक्सर एक्सप्रेस): दिनांक 25 सितंबर एवं 02 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर से प्रस्थान करने वाली यह ट्रेन पूरी तरह निरस्त रहेगी।
  • ​ट्रेन संख्या 22844 (बक्सर–बिलासपुर एक्सप्रेस): दिनांक 26 सितंबर एवं 03 अक्टूबर 2026 को बक्सर से प्रस्थान करने वाली यह ट्रेन पूरी तरह निरस्त रहेगी।

​🔄 परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें (Diverted Trains)

    • ​गाड़ी संख्या 17007 (चर्ल्पल्ली–दरभंगा एक्सप्रेस): दिनांक 26 एवं 29 सितंबर 2026 को चर्ल्पल्ली से चलने वाली यह गाड़ी निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग व्हाया किउल-मुंगेर-बरौनी के रास्ते दरभंगा पहुंचेगी।
    • ​गाड़ी संख्या 17008 (दरभंगा-चर्ल्पल्ली एक्सप्रेस): दिनांक 25, 29 सितंबर एवं 02 अक्टूबर 2026 को दरभंगा से चलने वाली यह गाड़ी परिवर्तित मार्ग व्हाया मुंगेर-किउल के रास्ते चर्ल्पल्ली के लिए रवाना होगी।

​⚠️ यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह:

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा करने से पहले किसी भी असुविधा से बचने के लिए NTES, RailOne ऐप या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें और तदनुसार ही अपनी यात्रा की शुरुआत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!