Thursday, February 26, 2026

एकतरफा प्यार के चक्कर में युवती का खूनी अंत

कोरबा — जिले के दीपका थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एकतरफा प्रेम के चलते एक युवक ने युवती की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने धारदार हथियार से युवती का गला रेत दिया और वारदात के बाद बेखौफ होकर अपनी ट्रक में जाकर सो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका और आरोपी की पहचान

 

मृतका की पहचान रानू साहू (23) के रूप में हुई है, जो दीपका थाना क्षेत्र के नागिन झोरखी गांव की निवासी थी। वह अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। वहीं आरोपी राहुल जोगी (26) बांधाखार का रहने वाला है और पेशे से ट्रक चालक बताया जा रहा है

बार-बार फोन कॉल बनी विवाद की जड़

पुलिस जांच में सामने आया है कि रानू युवक से एकतरफा प्रेम करती थी और लगातार उसे फोन कर ‘आई लव यू’ कहती थी। वह शादी के लिए भी दबाव बना रही थी। आरोपी ने कई बार युवती को मना किया, लेकिन कॉल्स बंद नहीं होने के कारण दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया।
फोन पर झगड़े के बाद पहुंचा घर
घटना 16 जनवरी की शाम की बताई जा रही है। रानू उस समय घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी और युवती के बीच फोन पर तीखी बहस हुई। गुस्से में आकर राहुल धारदार हथियार (चापड़) लेकर सीधे युवती के घर पहुंचा और उस पर हमला कर दिया। हमले में युवती की मौके पर ही मौत हो गई

 

पुलिस ने किया खुलासा
सूचना मिलने पर दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। मोबाइल कॉल डिटेल्स और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की बात कबूल कर ली।फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!