Thursday, February 26, 2026

छत्तीसगढ़ में ठंड का डबल अटैक, कोहरा, शीतलहर से कांपे जिले, तीन दिन और गिरेगा पारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सर्दी ने एक बार फिर तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में सुबह घना कोहरा छाया हुआ है, वहीं रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक शीतलहर के असर के बने रहने और न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना जताई है। प्रदेश के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक सुबह के समय कोहरे का असर साफ दिखाई दे रहा है। कई स्थानों पर देर तक दृश्यता कम बनी रही, जिससे सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड के कारण लोग देर सुबह ही घरों से निकल रहे हैं।

अमरकंटक सबसे ठंडे – रविवार को प्रदेश के सबसे ठंडे इलाके के तौर पर पेंड्रा और अमरकंटक दर्ज किए गए। दोनों स्थानों पर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। खेतों और छतों पर ओस जमने से सफेद परत नजर आई। कड़ाके की ठंड के चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और लोग अलाव व ऊनी कपड़ों के सहारे ठंड से बचते दिखे।

रायपुर में देर तक रहा कोहरा – राजधानी रायपुर में सुबह से ही कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में सुबह 11 बजे तक दृश्यता प्रभावित रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड के कारण सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है।

spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!