बिलासपुर। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक धारदार चाकू जब्त किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 08 फरवरी 2026 को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि शनिचरी बाजार स्थित मछली मार्केट के पास एक युवक आम रोड पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को भयभीत कर रहा है। सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई।
थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी शुभम कुशवाहा (22 वर्ष) पिता अमित कुशवाहा, निवासी मनोहर लाज के पास, शनिचरी बाजार, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.) को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया।
आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने आम नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Bilaspur Bulletin
Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

