Thursday, August 6, 2026

भाजपा मंडल देवरीखुर्द की कामकाजी बैठक संपन्न: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती देने पर जोर

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल देवरीखुर्द की एक महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक महमंद में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा बिलासपुर ग्रामीण के जिला उपाध्यक्ष अवधेश अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा करते हुए बीते कार्यों की समीक्षा की और संगठन को अधिक सक्रिय बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बूथ सशक्तिकरण और डिजिटल लर्निंग पर फोकस

बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष अवधेश अग्रवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए ‘डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म’ के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना जरूरी है। उन्होंने मंडल के विभिन्न मोर्चों, शक्ति केंद्रों और बूथों के गठन की प्रक्रिया को तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से सुनने के लिए मंडल और प्रत्येक बूथ पर प्रभारी नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने मंडल की मासिक बैठकें नियमित रूप से आयोजित कर जिला कार्यालय को रिपोर्ट भेजने पर विशेष जोर दिया।

सामाजिक संतुलन के साथ विस्तार

मंडल अध्यक्ष रवि बरगाह ने कहा कि बूथ से लेकर शक्ति केंद्रों तक की नियुक्तियों में सामाजिक संतुलन का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को धरातल पर मजबूत करें और पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाएं। साथ ही, उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में 19 जुलाई को आयोजित होने वाले भाजपा बिलासपुर ग्रामीण के कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी संख्या में शामिल होने का आग्रह किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चा चंद्रप्रकाश सूर्या, शंभुदास मानिकपुरी, निर्मला पाल, भारती बर्मन, प्रतिमा साहू, विवेक पांडे, तरुण ललपूरे, सुनील जैन, नरेंद्र मौर्य, अशोक साहू, लव सूर्या, फागू राम यादव, बीनू धुरी, दामोदर यादव, नंदू रजक, सुनीता रात्रे, बंटी शर्मा, भुवन लाल और दीनू केंवट सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच का संचालन ओम सूर्या ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री कुसुमलता श्रीवास ने किया।

spot_img
spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!