Saturday, March 7, 2026

होली को लेकर सीपत में हाई अलर्ट: डीजे, मुखौटा और जबरन रंग पर सख्ती, उल्लंघन पर होगी कड़ी

बिलासपुर / सीपत –आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज 01.03.2026 को थाना सीपत में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार सीपत श्री सोनू अग्रवाल ने की तथा थाना प्रभारी सीपत श्री राजेश मिश्रा की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
बैठक में क्षेत्र के जनपद अध्यक्षा सरस्वती सोनवानी , सभापति मनोज खरे , भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा , बेलतरा सरपंच संघ अध्यक्ष धनंजय सिंह भोलू , सीपत सरपंच संघ परिक्षेत्र अध्यक्ष शैलेन्द्र खांडेकर , जनपद सदस्य एवं  प्रेस क्लब सीपत के सचिव देवेश शर्मा, योगेश वंशकार , पाटले जी , टिल्ली वर्मा , बबलू वर्मा सहित आसपास के जनप्रतिनिधि, ग्राम सरपंच, गणमान्य नागरिक तथा प्रेस एवं मीडिया से वरिष्ठ पत्रकार रियाज अशरफी , पूर्व अध्यक्ष कमल गुप्ता , हिमांशु गुप्ता , ओम गोस्वामी , प्रांशु क्षत्रिय , संदीप गुप्ता उपस्थित रहे। सभी से सुझाव लेकर त्योहार को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने हेतु विस्तृत सहमति बनाई गई।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय

🔴 रात्रि 10 बजे तक अनिवार्य रूप से होलिका दहन

सभी गांवों और मोहल्लों में होलिका दहन रात 10 बजे तक पूर्ण करना अनिवार्य रहेगा।

🌳 हरे-भरे पेड़ों और निजी/सार्वजनिक संपत्ति का उपयोग प्रतिबंधित

होली जलाने के लिए किसी भी हरे पेड़ या निजी/सार्वजनिक संपत्ति का उपयोग नहीं किया जाएगा।

⚡ विद्युत खंभों/तारों के नीचे होली जलाना सख्त मना

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिजली खंभों या तारों के नीचे होली जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

🔊 डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित

माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार डीजे बजाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। उल्लंघन पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

🎭 मुखौटे पहनना भी बैन

त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार के मुखौटे का उपयोग करने पर भी सख्त कार्रवाई होगी।

🎨 जबरन रंग-गुलाल नहीं

किसी पर जबरदस्ती रंग या गुलाल डालने पर कार्रवाई की जाएगी।

🧪 हानिकारक पदार्थों पर रोक

कीचड़, ग्रीस, पेंट, केमिकल आदि का उपयोग होली खेलने में नहीं किया जाएगा।

🏍 ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन

मोटरसाइकिल पर तीन सवारी और शराब पीकर वाहन चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।

📱 अफवाह और भड़काऊ पोस्ट पर नजर

सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ संदेश प्रसारित करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

🤝 सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील

किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत न करने की सख्त हिदायत दी गई।

प्रशासन की चेतावनी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्देशों का उल्लंघन करने वाले, गुंडा-बदमाशों तथा आपराधिक गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि होली का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हो सके।

📢 सीपत पुलिस की अपील —

“होली प्रेम और भाईचारे का त्योहार है, इसे जिम्मेदारी और संयम के साथ मनाएं।”

spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!