Thursday, February 26, 2026

विमान हादसा – महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पावर का चार्टेड प्लेन दुर्घटनाग्रस्त

महाराष्ट्र — बुधवार सुबह बारामती में लैंडिंग के दौरान एक प्राइवेट चार्टर्ड विमान हादसे का शिकार हो गया। विमान में एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सवार बताए जा रहे थे। विभिन्न स्रोतों के अनुसार, इस हादसे में अजित पवार सहित कुल पांच लोगों के मारे जाने की सूचना सामने आ रही है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विमान चुनाव प्रचार के सिलसिले में बारामती जा रहा था। लैंडिंग के वक्त विमान के क्रैश होने की बात कही जा रही है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि क्रैश लैंडिंग हुई या तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना हुई। हादसे के बाद विमान में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी मिल रही है। हादसे के कारणों को लेकर अलग-अलग जानकारियां सामने आ रही हैं।
आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत विवरण का इंतजार है।
खबर में आगे और अपडेट किए जाएंगे।

spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!