
राजधानी रायपुर में सुसाइड का एक और सनसनी मामला सामने आया है राजेंद्र नगर इलाके में युवक ने बिल्डिंग की आठवीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली मृतक की पहचान असलम अंसारी के रूप में हुई है वह मध्यप्रदेश के रीवा का निवासी था |
मिलीं जानकारी के मुताबिक न्यू राजेंद्र नगर इलाके में डॉल्फिन कॉलोनी में युवक ने 8वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी है मृतक की पहचान रीवा मध्यप्रदेश निवासी असलम अंसारी ( उम्र -27 वर्ष) के रूप में हुई है असलम अंसारी यहां गार्ड की नौकरी पर था
घटना की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और को बरामद कर पोस्टमॉडम के लिए भेज दिया है फिलहाल युवक ने खुदकुशी क्यों किया इसका जांच जारी है इस घटना से बिल्डिंग में रहने वाले लोगों में सनसनी फैल गई है फिलहाल पलिस सीसीटीवी कैमरा की जांच कर रही है

