दुर्ग — महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग द्वारा केंद्रीय बजट 2026–27 पर आधारित संवाद कार्यक्रम का आयोजन कल 7 फरवरी 2026 को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित होगा।
मुख्य अतिथि श्रीमती सावित्री ठाकुर, केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास, भारत सरकार, केंद्रीय बजट के प्रमुख प्रावधानों, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी घोषणाओं पर विस्तृत चर्चा करेंगी।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में सुश्री सरोज पांडेय (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा), श्री गजेन्द्र यादव (कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन), श्री विजय बघेल (सांसद दुर्ग), श्री नंदन जैन (प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी), श्रीमती विभा अवस्थी (प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा), श्री ललित चंद्राकर (विधायक दुर्ग ग्रामीण), श्री ईश्वर साहू (विधायक साजा) और श्रीमती कुमुद बघेल (प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा) उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कौशिक करेंगे। महिला मोर्चा जिला दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति चंद्राकर और महामंत्री श्रीमती जयश्री राजपूत ने सभी बहनों से इस कार्यक्रम में भाग लेने का सादर निमंत्रण दिया है।
कार्यक्रम में केंद्रीय बजट के महिला सशक्तिकरण, सामाजिक विकास और जनकल्याण से जुड़े पहलुओं पर विस्तृत चर्चा होगी।
उक्त जानकारी प्रदेश महिला मोर्चा सोशल मीडिया की सह प्रभारी डॉ किरण सिंह ने दी ।

