Thursday, February 26, 2026

डीएसपी कल्पना वर्मा को राज्य सरकार ने आखिरकार किया निलंबित ,

व्यापारी को प्रेम संबंधो में हनी ट्रैप में फंसा कर लगभग ढाई करोड रुपए की वसूली , रेस्टोरेंट को अपने भाई के नाम पर करवाने , महंगी गाड़ियों और डायमंड के ज्वैलर्स लेने के मामले में दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को निलंबित कर दिया गया है

बता दे कि मात्र ₹30000 के लेनदेन के मामले में सिर्फ आरोप लगने और एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल को निलंबित कर दिया गया था वही ढाई करोड रुपए की वसूली और नक्सल ऑपरेशन की खुफिया इनपुट लीक करने के मामले में 1400 पेज की जांच रिपोर्ट होने के बाद भी लंबे समय तक कल्पना वर्मा को निलंबित नहीं किया गया था पुलिस विभाग के इस दोहरे रवैये के चलते लोगों को इस बात की चर्चा थी अब अंततः डीएसपी कल्पना वर्मा के खिलाफ निलंबन हो गई है

डीएसपी कल्पना वर्मा पर अपने कारोबारी प्रेमी के साथ नक्सल विरोधी अभियान की खुफिया चैट्स और पुलिस विभाग की गोपनीय जानकारी लीक करने का भी आरोप था उन्होंने पुलिस टीम के मोमेंट की खुफिया जानकारी अपने प्रेमी के साथ साझा की थी एडिशनल एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर के नेतृत्व में की गई जांच में 1400 पेज की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी । जिसमें खुफिया जानकारी लीक करने की पुष्टि हुई बावजूद इसके काफी समय तक निलंबन की कार्यवाही नहीं हुई थी पर अब डीएसपी कल्पना वर्मा को निलंबित कर दिया गया है
जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि डीएसपी कल्पना वर्मा जिला दंतेवाड़ा के विरुद्ध प्राप्त शिकायत की प्राथमिक जांच प्रतिवेदन में वित्तीय लेन देन , जांच में दिए गए कथन एवं व्हाट्सएप चैट के तथ्यों में विरोधाभासी , कर्तव्य के दौरान अवैध आर्थिक लाभ प्राप्त करना , अपने पद का दुरुपयोग करना एवं अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करना प्रतिवेदित किया गया उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत है

अतः राज्य शासन एतद द्वारा कल्पना वर्मा उप पुलिस अधीक्षक जिला दंतेवाड़ा को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा ( वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील ) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित करता है निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर अटल नगर रहेगा ।निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दे होगा

spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!