Thursday, February 26, 2026

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में लॉ ( विधि ) की पढ़ाई कर रहे छात्र ने की खुदकुशी की कोशिश

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) में लॉ की पढ़ाई करने वाले एक छात्र ने आत्महत्या का प्रयास किया है। घायल छात्र की पहचान आयुष यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से प्रयागराज, उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। छात्र ने खुद पर आग लगाकर जान देने की कोशिश की, जिसके बाद उसे गंभीर अवस्था में सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आयुष यादव GGU में विधि (लॉ) की पढ़ाई कर रहा है और आज से उसकी परीक्षा शुरू होने वाली थी। घटना की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय परिसर और छात्र समुदाय में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आत्महत्या के प्रयास से पहले छात्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक (इमोशनल) स्टोरी भी पोस्ट की थी, जिससे उसके मानसिक तनाव की आशंका जताई जा रही है।

इस पूरे मामले की जांच कोनी थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के प्रयास के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक, शैक्षणिक या व्यक्तिगत तनाव जैसे सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस छात्र के दोस्तों, सहपाठियों और विश्वविद्यालय प्रशासन से भी पूछताछ कर रही है, ताकि घटना की पृष्ठभूमि को समझा जा सके।

कोनी थाना पुलिस ने बताया कि छात्र के सोशल मीडिया अकाउंट, मोबाइल फोन और वीडियो क्लिप्स की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि छात्र किसी प्रकार के मानसिक दबाव, परीक्षा तनाव या अन्य व्यक्तिगत समस्या से जूझ रहा था या नहीं।

spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!