बिलासपुर। शहर में खाकी वर्दी के सम्मान में एक सराहनीय पहल सामने आई है। स्वयं सिद्धा फाउंडेशन द्वारा सरकंडा थाना के थाना प्रभारी प्रदीप आर्य का सम्मान किया गया।
फाउंडेशन के संस्थापक चंचल सलूजा ने थाना प्रभारी को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। यह सम्मान उनकी कार्यकुशलता, कर्तव्यनिष्ठा और क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
इस अवसर पर चंचल सलूजा ने कहा, “पुलिस रात-दिन जागती है, तब हम चैन से सो पाते हैं। समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बिलासपुर पुलिस को सलाम।”
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने भी बिलासपुर पुलिस के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह से पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है और समाज व पुलिस के बीच विश्वास मजबूत होता है।
खाकी वर्दी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए फाउंडेशन ने भविष्य में भी जनहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित करने की बात कही।
खाकी का सम्मान: स्वयं सिद्धा फाउंडेशन ने किया सरकंडा थाना प्रभारी का सम्मान
Bilaspur Bulletin
Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

