Thursday, February 26, 2026

कोर्ट को उड़ाने की धमकी से हिला सिस्टम, न्यायालय खाली

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई, जिसके सामने आते ही सुरक्षा एजेंसियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराया गया और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई।

धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। न्यायालय परिसर को चारों ओर से घेर लिया गया और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। कोर्ट परिसर के भीतर और आसपास गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।

spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!