Thursday, February 26, 2026

आगामी केंद्रीय बजट को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा की बैठक संपन्न

भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ द्वारा केंद्रीय बजट 2026 के संदर्भ में 28 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी बजट को लेकर संगठनात्मक तैयारी, जनजागरूकता अभियान तथा बजट से जुड़ी प्रमुख अपेक्षाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी एवं बजट अभियान प्रदेश संयोजक अमर अग्रवाल ने संबोधित किया।

श्री अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय बजट देश के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है और इसे जन-जन तक पहुँचाने के लिए पार्टी संगठन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।

इस बैठक में समिति के सदस्य वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी , सौरभ सिंह, श्री नन्दन जैन, अखिलेश सोनी एवं अमित चिमनानी, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी एवं सह-प्रभारी, सांसद, विधायक, प्रदेश समिति बजट अभियान, जिला समिति बजट अभियान, जिला संगठन प्रभारी एवं सह-प्रभारी, भाजपा जिला अध्यक्ष तथा संयोजक, सह-संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ एवं व्यवसायी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img

Bilaspur Bulletin

Editor in chief
Kamal kumar gupta
BJMC ,MJMC, ph,D (per)

खबरें और भी है

Home
login
Wtsp
Search
Insta
CONTACT
error: Content is protected !!